April 15, 2026 1:07 am

HRTC के बेड़े शामिल होने को 24 वोल्वो बसे तैयार।

शिमला।हिमाचल प्रदेश के लिए 24 वोल्वो बसें तैयार हो गई हैं। एचआरटीसी के बेड़े में यह बसें शामिल होंगी , जिनका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। सूचना के अनुसार बंगलूरू में वोल्वो कंपनी ने इन बसों को तैयार कर लिया है और हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। उनको जल्द से जल्द अपनी टीम भेजने को कहा है, ताकि वो तकनीकी रूप से इन बसों की सभी तरह की स्पेसिफिकेशन को देख सकें जो कि टेंडर में रखी गई थीं। एचआरटीसी अपने अधिकारियों की तकनीकी टीम को इसी सप्ताह के अंत तक बंगलूरू भेजेगी जहां यह अधिकारी सभी 24 वोल्वो बसों की पड़ताल करेंगे। यह सभी बीएस-6 श्रेणी की बसें हैं जिनकी जरूरत एचआरटीसी को थी। क्योंकि एचआरटीसी की वोल्वो बसें भी दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाती और केवल वही बसें वहां प्रवेश कर पाती हैं जो कि बीएस-6 हैं। वहां दूसरी बसों को प्रवेश में मनाही है, जिस कारण एचआरटीसी के दिल्ली के कई रूट बंद पड़े हुए हैं। इन रूटों के बाधित रहने से एचआरटीसी को काफी ज्यादा नुकसान भी हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक यानि जून महीने में ही वोल्वो बसें बंगलूरू से हिमाचल आ जाएंगी। इनको लाने के लिए प्रदेश अलग-अलग डिपो से एचआरटीसी चालक भेजेगा और बसों को यहां पर लाया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!