शिमला। प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायक डॉ. आशीष चौहान की नई ग़ज़ल “हिदायत” लॉन्च हो गई है। यह ग़ज़ल आप यूट्यूब चैनल “आशीष चौहान” पर सुन सकते हैं । इस ग़ज़ल को देश के सुप्रसिद्ध शायर उस्ताद राहत इंदौरी जी ने लिखा है, जिसके अल्फ़ाज़ हैं, “ उँगलिया यूँ ना सब पे उठाया करो, खर्च करने से पहले कमाया करो”। इस ग़ज़ल का संगीत केतन तोमर और डॉ. आशीष चौहान ने किया है । इसमें मुख्य भूमिका सकू चौहान और डॉ. आशीष चौहान ने निभाई है। यह गाना सनी शर्मा ने शूट किया है और म्यूजिक की रिकॉर्डिंग डीएसटी स्टूडियो में हुई है।आशीष चौहान का कहना है कि, ये गज़ल यूं तो पूरी दुनिया में लोगों द्वारा पसंद की गई है, लेकिन सुरों में ढालकर संगीत के जरिए पहली बार यह लोगों के बीच आ रही है, जिसे लोग खूब पसंद करेंगे। यह ग़ज़ल समाज के हित को ध्यान में रखकर बनाई गई है, इसमें अच्छी सोच, अच्छे विचार और विवेकशील रहने की समाज को शिक्षा दी गई है।













