July 31, 2026 11:55 pm

भाई बहन के रिश्ते हुए तार तार।

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भाई बहन के रिश्ते एक बार तार तार हुए हैं ।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुआ के बेटे ने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती किया है। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने अप्रैल माह में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया और जांच में जुट गए। मामले की जांच में पुलिस ने पहले नाबालिग के आरोपों पर उसके शादीशुदा दोस्त से पूछताछ की। क्योंकि किशोरी ने उस पर बच्चे का पिता होने के आरोप लगाए थे। जब डीएनए मैच करवायागया, तो रिपोर्ट फेल पाई गई।दोस्त का कहना था कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध जरूर थे, लेकिन वह बच्चे का बाप नहीं है। रिपोर्ट फेल पाए जाने पर पुलिस द्वारा जब फिर नाबालिग से पूछताछ की गई तो उसने 25 वर्षीय बुआ के बेटे का नाम लिया। पुलिस ने पीडि़ता के आरोपों के आधार पर बुधवार को बुआ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा, लेकिन इस घटना से मंडी सकते में है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीडि़ता के आरोपों के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!