July 30, 2026 7:04 am

केंद्र सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 जून 2025 को पांवटा साहिब एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगी भाजपा।

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला सिरमौर, पांवटा साहिब, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 जून 2025 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम पांवटा साहिब में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री श्री सुखराम चौधरी, विधायक श्रीमती रीना कश्यप, पूर्व विधायक श्री बलदेव तोमर सहित जिला सिरमौर के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे।इस अवसर पर केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य “संकल्प से सिद्धि” की थीम के अंतर्गत देश के विकास और समृद्धि में भाजपा सरकार के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!