April 17, 2026 12:47 am

मंडी जिले में निजी बस हादसे पर भाजपा ने शोक व्यक्त किया।

शिमला, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पटड़ीघाट क्षेत्र में आज सुबह एक निजी बस के सड़क से 200 फीट गहरी खाई में गिरने की हृदयविदारक घटना से भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश अत्यंत दुखी है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु और 17 यात्रियों के घायल होने की दुखद खबर प्राप्त हुई है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम धूमल, शांता कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। हमारी संवेदनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। इस कठिन समय में भारतीय जनता पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!