April 16, 2026 8:27 pm

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया।

शिमला,जून।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया। माता शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का जीवंत उदाहरण है।सदियों की परम्पराओं को प्रतिबिम्बित करते हुए यह मेला माता शूलिनी और उनकी बड़ी बहन देवी दुर्गा के मिलन का प्रतीक है। उत्सव का मुख्य आकर्षण देवी की पालकी यात्रा है। सोलन की सड़कों पर कतारबद्ध खड़े आस्था के भाव से परिपूर्ण हजारों श्रद्धालुओं ने माता शूलिनी का आशीष प्राप्त किया। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। आध्यात्मिक माहौल में मुख्यमंत्री ने शहर के मुख्य क्षेत्रों से गुजरने वाली शोभा यात्रा में भाग लिया। चौक बाजार में माता शूलिनी की पालकी के आगमन पर उन्होंने श्रद्धा भाव से फूल बरसाए। उन्होंने प्रदेश के लोगों को शूलिनी मेले की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।इससे पूर्व, सोलन के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल, विधायक राम कुमार चौधरी, बावा हरदीप सिंह व सुरेश कुमार, बघाट सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन की मेयर ऊषा शर्मा, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी व शिव कुमार, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!