July 29, 2026 12:58 pm

हिमाचल में कल से भारी बारिश का अलर्ट।

शिमला।  प्रदेश में मौसम विभाग ने कुछ दिनों के लिए भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को चेतावनी के अनुरूप कांगड़ा व पांवटा साहिब में भारी बारिश हुई, वहीं शिमला के कुछ स्थानों पर भी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि शिमला में दोपहर में हल्की धूप भी खिली। बताया जाता है कि प्रदेश में 25 जून से मानसून रफ्तार पकडऩी शुरू कर देगा। 25 से 27 जून के बीच बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन तीन दिनों के दौरान ऊना, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर व बिलासपुर में बहुत ज्यादा बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। शेष जिलों के लिए केंद्र ने यलो अलर्ट दिया है। राज्य में 27 व 28 जून को भी अनेक स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।बारिश होने के चलते नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। बीते 24 घंटों के दौरान पांवटा साहिब में सबसे ज्यादा बारिश 84.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा कांगड़ा में 36.8, बैजनाथ में 26.0, मुरारी देवी में 19.0, कोठी में 15.4, पालमपुर में 12.8, नीरी में 12.4, पंडोह में 12.0 और मनाली में 9.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!