April 17, 2026 3:06 am

बारिश की तबाही, कुल्लू और धर्मशाला में भारी नुकसान।

शिमला/ कांगड़ा/कुल्लू।हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को मौसम ने कहर मचाया। कुल्लू जिले में चार जगह सैंज के जीवानाला, गड़सा के शिलागढ़, मनाली के स्नो गैलरी और बंजार के होरनगाड़ और धर्मशाला के खनियारा की मनूणी खड्ड में बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मची। कुल्लू में आठ गाड़ियां, 10 पुलिया और एक बिजली प्रोजेक्ट बह गया। सैंज के रैला बिहाल में बादल फटने से तीन लोग बह गए हैं।उधर, धर्मशाला के समीप खनियारा में मनूणी खड्ड में आई बाढ़ में निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के 10 से अधिक मजदूरों की बहने की सूचना है। अभी तक दो लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं और रेस्क्यू ऑपेरशन जारी है। सैंज घाटी के शैंशर, शांघड़ और सुचैहन पंचायत क्षेत्रों में 150 से अधिक पर्यटक वाहनों के साथ 2,000 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं। सिउंड के पास मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें क्षेत्र से बाहर निकलने का रास्ता नहीं है। लाहौल में भी 25 पर्यटक फंसे हैं।

171 सड़कें और 550 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
प्रदेश में भारी बारिश से कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रदेश में औट-बजार-सैंज एनएच-305 समेत 171 सड़कें और 550 बिजली ट्रांसफार्मर ठप चल रहे हैं। बुधवार को गगल हवाई अड्डा पर चार विमान उतरे, लेकिन दिल्ली और शिमला के लिए दो उड़ानें रद्द हो गईं। शिमला और कुल्लू से कोई उड़ान नहीं हुई।होरनगाड़ में बादल फटने से आई बाढ़ से बंजार-बठाहर सड़क पर बना एक छोटा पुल और एक वाहन बह गया। सरकारी प्राथमिक विद्यालय में भी मलबा घुस गया है। स्थानीय लोगों ने स्कूल के विद्यार्थियों को रेस्क्यू किया। गड़सा घाटी में हुरला नाला, पंचा नाला और मनिहार नाला में पैदल पुल के साथ दस से अधिक पुलियां बह गई हैं। मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाला, ग्ररहण, कुथी काकड़ी नाला और जिभी में कोटलाधार के पास भी बाढ़ आ गई। प्रशासन ने शिल्लागढ़ क्षेत्र में भी बादल फटने की आशंका जताई है। सैंज के जीवानाला में एक मेगावाट का बिजली प्रोजेक्ट बह गया है। सियूंड में एक अस्थायी दुकान बह गई है। यहां चार मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ से सैंज बाजार की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि यहां एक जीप बह गई है। जगह-जगह बादल फटने से खड्डों और नालों में बड़ी मात्रा में लकड़ियां बहकर आईं।कांगड़ा के थुरल इलाके में दो घंटे मूसलाधार बारिश से बाजार में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी हुई। लोअर बाजार की दुकानें सड़क पर पानी भर जाने से बंद करनी पड़ीं। बाजार में पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर वाहनों के गुजरने से नालियों का गंदा पानी राहगीरों और दुकानों पर पड़ रहा है। थुरल बाजार की सड़क ने नाले का रूप धारण किया।जिला प्रशासन कुल्लू ने बादल फटने व बाढ़ की सूचना के बाद राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमें भेजी हैं। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा किएनडीआरएफ टीम मौके पर है। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि अभी बादल फटने की पुष्टि नहीं कर सकते हैं, लेकिन खड्ड में पानी अत्याधिक है। उपायुक्त ने कहा कि अभी तक दो शव बरामद हुए हैं। एसडीएम को मौके पर भेजा गया है। एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं।इस दौरान जवानों के तीन से चार हथियार बह गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस का एक जवान घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल अस्पताल लाया गया है।दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को पूरे हिमाचल प्रदेश को कवर कर लिया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में 1 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 25 से 27 जून तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है 28 से 1 जुलाई 2025 तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 25 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमाैर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि कुल्लू व शिमला जिले के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है। हिमाचल में मानसून सक्रिय होने के बीच बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की आशंका के मद्देनजर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी की है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों को सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए हेल्पलाइन नंबर 112, व्हाट्सएप, ईमेल, पुलिस व चौकी के नंबर आमजनों से साझा करने के लिए कहा गया है। लोगों को पहाड़ों, नदी-नालों के पास न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी अलर्ट पर संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने को कहा है। बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। कुल्लू, बिलासपुर और ऊना में जल क्रीड़ा गतिविधियों को स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!