April 15, 2026 10:14 am

राज्य सरकार खुद तय करेगी वीसी मिला हक।

शिमला।हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया में बदलाव के लिए हिमाचल सरकार ने अध्यादेश जारी किया है। चूंकि विधानसभा का मानसून सत्र अभी तय नहीं हुआ है, इसलिए इस अध्यादेश को जारी करना जरूरी समझ गया। राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद इसे नोटिफाई भी कर दिया गया है। राज्य सरकार के प्रधान सचिव विधि शरद कुमार लगवाल द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम 2014 की धारा 12 में संशोधन किया गया है। इस संशोधन के जरिए यह प्रावधान किया जा रहा है कि यदि कुलपति का पद त्यागपत्र के कारण या किसी अन्य कारण से रिक्त हो जाता है, तो राज्य सरकार आदेश के द्वारा या तो तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव या किसी राज्य विश्वविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य को कुलपति के रूप में नियुक्त कर सकेगी।जो इस धारा के अपबंधों के अनुसार नियमित कुलपति की नियुक्ति किए जाने तक कुलपति के कर्तव्यों का स्थाई रूप से निर्वहन करेगा। गौरतलब है कि वर्तमान में भी तकनीकी विश्वविद्यालय में कुलपति का पद खाली है और राज्य सरकार ने अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ है। बाकी विश्वविद्यालयों के अलावा तकनीकी विश्वविद्यालय में नियुक्ति के लिए एक्ट बहुत अलग है, जिसमें राज्यपाल के पास ज्यादा अधिकार नहीं हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!