March 15, 2026 4:49 am

मनाली लेह मार्ग पर यातायात हुआ बंद।

कुल्लू | मनाली लेह सड़क पर यातायात  फिलहाल बंद हो गया है। इस मार्ग पर भारी भूस्खलन के चलते यातायात अवरुद्ध है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  मनाली के सोलंगनाला से कुछ दूर पहली स्नो गैलरी के पास भारी भूस्खलन होने से मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। बादल फटने से हुई भारी बारिश के कारण स्नो गैलरी के समीप बहने वाला नाला उफान पर आ गया। इससे भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सीमा सड़क संगठन को यातायात बहाल करने के लिए कहा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!