March 14, 2026 11:22 pm

चुराहा में फिर बादल फटा भारी नुकसान।

चंबा।हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का कहर टूटा है। चुराह उपमंडल के पंगोला नाले में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बादल फटने से इलाके में भारी तबाही मच गई। बादल फटने से नकरोड़-थल्ली मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इस रास्ते पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। नाले के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि से मनरेगा के तहत चल रहे कार्य भी प्रभावित हुए हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में लगी मक्की की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। ग्राम पंचायत गड़फरी और थल्ली में बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में यह चुराह क्षेत्र में दूसरी बार बादल फटने की घटना है।तहसीलदार आशीष ठाकुर ने जानकारी दी कि पंगोला नाले में अचानक आई बाढ़ से नकरोड़-थल्ली सड़क पर यातायात ठप हो गया है। चंबा जिले के सलूणी और तीसा क्षेत्र में भी दस से अधिक संपर्क मार्ग बारिश के कारण बंद हो चुके हैं।इधर पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर हरदासपुरा के समीप एक ट्रक नाली में फंस गया, जिससे करीब एक घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक जा

म रहा।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!