April 16, 2026 4:23 am

भाजपा शिमला मंडल ने करसोग के लिए बर्तन किट की गाड़ी को दिखाई झंडी।

शिमला,भाजपा शिमला मंडल द्वारा करसोग विधानसभा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त इलाकों के लिए 21 बर्तन किट भेजी गई। इस वाहन को शिमला शहर से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया, यह वाहन बस स्टैंड से करसोग के लिए गया।भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने कहा की मंडी जिला के करसोग में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ शिमला शहरी विधानसभा का संपूर्ण परिवार खड़ा है। जान-माल की इस हानि ने हम सभी को व्यथित किया है। एक ज़िम्मेदार नागरिक के नाते, हमने शिमला शहर से राहत सामग्री — विशेष रूप से ज़रूरतमंदों के लिए आवश्यक बर्तन — रवाना की है। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं, हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सबको इस कठिन समय से लड़ने की शक्ति दे।संजय सूद ने बताया कि बर्तन किट में बर्तन किट में 1 कुकर, 1 कड़ाही, 6 थाली, गिलास, कटोरियां, चम्मच, चकला, बेलन, बाल्टी, मग इत्यादि होगा, इस किट को मिनी किचन भी कहा जा सकता है। इस किट को वितरण कर भाजपा का यह एक छोटा सा सेवा का प्रयास है और धरातल पर नुकसान बहुत ज्यादा है, जिसकी भरपाई असंभव है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, किमी सूद, तरुण राणा, ऋतु, सुनील, पुनीता, विक्रम, पीयूष नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!