July 27, 2026 5:09 pm

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग  ने प्रदेश विश्वविद्यालय मे का केंद्र स्थापित करने एवं अनुसंधान वित्तपोषण के लिए हर संभव सहयोग देने का दिया आश्वासन* !

शिमला।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य एवं विभाग प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह जी से नई दिल्ली मे मुलाक़ात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश मे आपदा प्रबंधन में आ रही चुनौतियाँ शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन, और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए संसाधनों की आने वाली चुनौतीयों पर चर्चा की,एवं प्रदेश विश्व विद्यालय मे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के केंद्र की स्थापति के लिए भी विस्तृत चर्चा की, वही (एनडीएमए) के सदस्य एवं विभाग प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह जी ने प्रदेश विश्व विद्यालय के लिए हर सहयोग देने का आश्वासन दिया साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के द्वारा हिमाचल प्रदेश मे आपदा प्रबंधन के क्षेत्र मे अनुसंधान वित्तपोषण के लिए भी कुलपति आचार्य महावीर सिंह जी को आश्वासन दिया, वही कुलपति आचार्य महावीर ने NDMA प्रमुख को बताया की इस केंद्र के माध्यम से प्रदेश विश्व विद्यालय ऐसे शोधकर्ता देश प्रदेश के लिए तैयार करेगा जो राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के क्षेत्र मे काम करेंगे साथ ही कुलपति महोदय ने प्रदेश विश्व विद्यालय के 56 वें स्थापना दिवस के लिए भी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के प्रमुखसाथ ही कुलपति आचार्य महावीर सिंह जी ने हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय मे राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान के अनुसन्धान एवं नवाचार के स्थापना की जिम्मेदारी प्रदेश विश्व विद्यालय को देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू जी का आभार जताया!

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!