April 16, 2026 11:51 am

प्रदेश के पांच जिलों बारिश का यलो अलर्ट जारी।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 15 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश बताई गई है। अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश होगी। इस महीने शुरुआत के नौ दिनों में सामान्य से 23 फीसदी अधिक बारिश आंकी गई है। नौ दिनों में ऊना में सबसे ज्यादा 135 प्रतिशत, मंडी में 130 व शिमला में सामान्य से 110 प्रतिशत अधिक बादल बरसे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगामी दिनों के दौरान प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार धीमी ही रहेगी। गुरुवार को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी व सिरमौर में भारी बारिश यलो अलर्ट है, लेकिन शेष जिलों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है,11 व 12 जुलाई के लिए केंद्र द्वारा किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 13 से 15 जुलाई के बीच भी कुछ ही स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के एक दो स्थानों पर तेज बारिश हुई है। नाहन में 70 एमएम, शिमला के सराहन में 39.0, पालमपुर में 14.2, मनाली में 13.4, हमीरपुर में 4.5, धौलाकुंआ में 29.0 और देहरा गोपीपुर में भी 29.0 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक छह दिन मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!