April 16, 2026 11:30 am

सांसद कश्यप ने मंडी भेजे 800 कंबल, आपदा में प्रभावित जनता के साथ सरकार।

सिरमौर, भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों के लिए 800 कंबल वाली एक गाड़ी सिरमौर जिला से रवाना की। कश्यप ने बताया कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश मंडी जिला के विभिन्न इलाकों में त्रासदी के समय प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भाजपा के सभी संगठन आत्मक जिलाअों में लगातार प्रभावित परिवारों के लिए राशन एवं बर्तन किट का निर्माण भी किया जा रहा है और भेजी भी जा रही है, अभी तक भाजपा ने 5000 से अधिक राशन किट और 1000 से अधिक बर्तन किट मंडी भेज दी है। कश्यप ने कहा कि भाजपा के सभी नेता निरंतर फील्ड में कार्य कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पहले दिन से ही मंडी जिले के प्रवास पर है और निरंतर एक-एक प्रभावित परिवारों से मिलने का कार्य कर रहे हैं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी लगातार तीन दिन तक प्रभावित क्षेत्रों में प्रवास किया, सांसद कंगना रनौत ने भी प्रवास कर जनता का कुशलक्षेम जाना।कश्यप ने कहा की भाजपा भाजपा द्वारा लगातार टीमों ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में काम किया है जिसमें सिराज विधानसभा क्षेत्र में डॉ राजीव बिंदल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक इंदर सिंह गांधी, प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, प्रदेश सचिव डॉ संजय ठाकुर एवं प्रदेश सचिव सुमित शर्मा रहे। इसी प्रकार नाचन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा, विधायक राकेश जमवाल एवं त्रिलोक जमवाल द्वारा करेंगे और करसोग विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा और विधायक लोकेंद्र कुमार रहे। भाजपा ने उचित व्यक्ति को उचित सामग्री पहुंचाने का कार्य किया और एक-एक घर को चिन्हित करते हुए आपदा राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!