April 15, 2026 6:03 am

विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता मोदी जी के नेतृत्व में साकार होगा विकसित भारत का सपना: अनुराग सिंह ठाकुर 

शिमला,जुलाई। हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक बा फिर मोदी जी को दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बनने व दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बनने पर बधाई देते हुए कहा कि मोदी जी की नीतियों की आधारशिला पर देश विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करेगा।श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में विश्व भारत के एक बड़े बदलाव का साक्षी बना है। जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता भी उसी गति से दुनिया भर में बढ़ रही है। यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। इस वर्ष बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट की तरफ से जारी ताजा लिस्ट में पीएम मोदी 75 फीसदी लोगों की अप्रूवल रेटिंग के साथ प्रथम स्थान पर बने हैं। मोदी जी वर्ष 2021 से लगातार प्रथम स्थान पर काबिज हैं और प्रधानमंत्री मोदी जी की यह उपलब्धि दिखाती है कि उन्हें न केवल भारत में एक अरब से ज्यादा लोगों का प्यार मिलता है, बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों लोग उनका सम्मान करते हैं। मोदी जी दुनिया भर के नेतृत्व को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले और सबसे भरोसेमंद नेता हैं। सशक्त नेतृत्व, वैश्विक सम्मान पाने वाले मोदी जी के हाथों में भारत का भविष्य सुरक्षित है और मोदी जी की मौजूदा नीतियों की आधारशिला पर हम विकसित भारत लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे।आगे बोलते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “मॉर्निंग कंसल्ट के ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर में प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 2021 से लगातार पहले स्थान पर बने हुए हैं। तब उनकी रेटिंग 70% थी। 2022 की शुरुआत में यह बढ़कर 71% हो गई थी और उन्होंने 13 वैश्विक नेताओं की सूची में पहला स्थान पाया था। 2023 के दौरान उन्होंने यह बढ़त बरकरार रखी. अप्रैल, सितंबर और दिसंबर में उनकी अप्रूवल रेटिंग 76% तक पहुंच गई. फरवरी 2024 में यह बढ़कर 78% हो गई थी, जो अब तक की सबसे ऊंची रेटिंग रही है।यह सर्वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ती लोकप्रियता और भरोसे को दर्शाता है। साथ ही मोदी जी ने विगत दिन भारतीय राजनीति में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर छू लिया है। 25 जुलाई 2025 को उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में 4,078 दिन का कार्यकाल पूरा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के 4,077 दिन के लगातार प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। मोदी ने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी और अब तक राज्य और केंद्र दोनों में मिलाकर लगभग 24 वर्षों तक चुनी हुई सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ वे देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं जोकि उनके सेवा समर्पण व भारत की जनता का उनके प्रति अटूट प्रेम को दर्शाता है”

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!