March 14, 2026 10:56 pm

प्रदेश की 8 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु चयनित।।

शिमला,अगस्त।हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संगठन (HSSA) के तत्वावधान में आज इंदिरा गांधी खेल परिसर, शिमला में राज्य स्तरीय अंडर-15 बालिकाओं की वॉलीबॉल चयन ट्रायल का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। खेल परिसर का वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना से ओत-प्रोत रहा।इस ट्रायल में प्रदेश के 11 जिलों से कुल 86 प्रतिभाशाली छात्रा-खिलाड़ियों ने भाग लिया। गहन मूल्यांकन एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत 8 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु किया गया है, जो 27 एवं 28 अगस्त 2025 को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित होगी।इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), स्कूल शिक्षा एवं उपाध्यक्ष, हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संगठन, श्री बी. आर. शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों के नाम औपचारिक रूप से घोषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री जीवन नेगी, संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा श्री जगदीश नेगी, उपनिदेशक श्री अजय सिंह, हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संगठन के आजीवन सदस्य एवं सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (शारीरिक शिक्षा) श्री राजेश ठाकुर, महासचिव HSSA श्री संतोष चौहान तथा सहायक निदेशक श्री अजय पांटा उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी एवं प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।अतिरिक्त निदेशक श्री बी. आर. शर्मा ने प्रदेश के सभी शारीरिक शिक्षा प्रवक्ताओं, डी.पी.ई., पी ई टी एवं संबंधित शिक्षकों को निदेशक महोदय एवं हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रासरूट स्तर पर खेल प्रतिभा संवर्धन हेतु सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने चयन ट्रायल के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सहयोगी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!