April 16, 2026 6:28 pm

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का शिमला दौरा, बजट संवाद और प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में करेंगे सहभागिता — संजीव कटवाल

शिमला,फरवरी।भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हिमाचल प्रदेश प्रवास कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि माननीय केंद्रीय मंत्री 8 फरवरी 2026 को शिमला प्रवास पर रहेंगे, जहां वे बजट 2026-27 पर आधारित संवाद कार्यक्रम, प्रेस वार्ता और प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह दौरा सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन विकास और विकसित भारत के विजन को लेकर महत्वपूर्ण रहेगा।संजीव कटवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री 7 फरवरी की रात्रि नई दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा चंडीगढ़ पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम चंडीगढ़ में करेंगे। 8 फरवरी को प्रातः 7:45 बजे चंडीगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 10:45 बजे छोटा शिमला स्थित सीटीओ चौक पहुंचेंगे। वहां से पैदल मॉल रोड स्थित गुफा आशियाना रेस्टोरेंट तक जाएंगे।उन्होंने बताया कि प्रातः 11:00 बजे से 11:45 बजे तक गुफा आशियाना, मॉल रोड शिमला में केंद्रीय मंत्री द्वारा बजट 2026-27 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस संवाद में बजट के प्रमुख प्रावधानों, पर्यटन, संस्कृति, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन से जुड़े विषयों को रखा जाएगा।इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री 11:45 बजे गुफा आशियाना से पार्टी कार्यालय दीपकमल, चक्कर के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 12:15 बजे वहां पहुंचेंगे। 12:15 बजे से 1:00 बजे तक वे प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में सहभागिता करेंगे, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, सामाजिक प्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यालय में दोपहर भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है।संजीव कटवाल ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे केंद्रीय मंत्री शिमला से चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 4:45 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से सायं हवाई मार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का यह दौरा प्रदेश में संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं को नई गति देने के साथ-साथ बजट के माध्यम से विकास के अवसरों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पार्टी संगठन द्वारा सभी कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!