March 14, 2026 10:51 pm

युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान, नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का संदेश।

ऊना, फरवरी। युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान, नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का संदेश – गौरव कुमार  अंब में बास्केटबॉल क्लब अंब द्वारा आयोजित बास्केटबॉल टूर्नामेंट में स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष श्री गौरव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों और खिलाड़ियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए श्री गौरव कुमार ने कहा कि आज का युवा ही राष्ट्र का भविष्य है। यदि युवा शक्ति सही दिशा में आगे बढ़े तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल, शिक्षा और सामाजिक सेवा के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने गांव और देश का नाम रोशन करें।उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक मजबूती के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी सिखाते हैं। खेलों से जुड़ने वाला युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहता है, इसलिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर खेलों में आगे बढ़ना चाहिए।श्री गौरव कुमार ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और समाज में सकारात्मक माहौल बनता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट युवाओं के विकास और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!