March 14, 2026 10:11 pm

शिमला के हेल्थ केयर विद्यार्थियों ने पीजीआई चंडीगढ़ में पूरी की ऑन जॉब ट्रेनिंग।

शिमला,फरवरी।ज़िला शिमला के व्यावसायिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत हेल्थ केयर के विद्यार्थियों ने तीन दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग सफलतापूर्वक संपन्न की। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ज़िला के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान पीजीआई चंडीगढ़ में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खलग, रझाना, गुम्मा (बसंतपुर), नेरवा, संजौली सहित ज़िला के अन्य विद्यालयों के हेल्थ केयर विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पीजीआई के अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अस्पताल के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का उपयोग तथा रोगी देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।हेल्थ केयर की अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं ने सरकार और समग्र शिक्षा का धन्यवाद किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!