March 14, 2026 11:17 pm

अधिवक्ता नविषेक बने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के रिसर्च विभाग के प्रदेशाध्यक्ष

शिमला,फ़रवरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने प्रदेश में संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने के उद्देश्य से अहम संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र से संबंध रखने वाले तेजतर्रार युवा नेता एवं अधिवक्ता नविषेक कश्यप को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के रिसर्च विभाग का हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उनके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देने के लिए शिमला जिले के ठियोग से संबंध रखने वाले रुचिरंगद सिंह और कसुम्पटी के रहने वाले अनमोल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी डॉ. अमीषा ठाकुर की संस्तुति पर राष्ट्रीय समन्वयक अनामिका रॉय ने नई दिल्ली से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है।नविषेक कश्यप का छात्र राजनीति और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक लंबा और संघर्षपूर्ण सफर रहा है। वे इससे पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विधि विभाग के अध्यक्ष के रूप में छात्रों के हकों के लिए मुखरता से आवाज उठा चुके हैं। केवल छात्र हितों तक ही सीमित न रहकर, वर्तमान में वे जिला शिमला की जन शिकायत निवारण समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में भी आम जनता की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।पेशे से एक होनहार वकील होने के नाते कानूनी मामलों की उनकी गहरी समझ और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नविषेक के नेतृत्व में प्रदेश भर के शैक्षणिक संस्थानों में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।अपनी इस महत्वपूर्ण ताजपोशी पर नविषेक कश्यप ने शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, राष्ट्रीय सचिव डॉ. अमीषा ठाकुर और राष्ट्रीय समन्वयक अनामिका रॉय का विशेष रूप से धन्यवाद किया।नविषेक ने विश्वास जताते हुए कहा कि आलाकमान ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य संगठन की विचारधारा को हर छात्र तक पहुंचाना, वैचारिक व बौद्धिक स्तर पर छात्रों को सशक्त करना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ काम करना होगा।

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!