March 14, 2026 10:04 pm

हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार: डॉ. राजीव बिंदल

नाहन, फ़रवरी।: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार, जो श्री सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व में चल रही है, ने 40–45 महीनों में लगभग 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने 2022 में कांग्रेस को प्रदेश का भाग्य सुधारने के लिए चुना था, लेकिन सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय खुद का भाग्य सुधारने में समय लगाया और अब जनता को परेशान कर सड़कों, धरनों और प्रदर्शनों की राजनीति कर रही है।डॉ. बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल को रिकॉर्ड वित्तीय सहायता दी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों के लिए सर्वाधिक धन, फोर लेन हाईवे, नेशनल हाईवे, बड़े पुल, लंबी टनल और रेलवे विस्तार जैसी परियोजनाओं के लिए अभूतपूर्व समर्थन दिया गया। उन्होंने दावा किया कि 2015–2025 के बीच केंद्र सरकार ने लगभग 89 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी, जबकि इससे पहले 2005–2015 के बीच केवल लगभग 18 हजार करोड़ रुपये मिले थे।उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी सहायता मिलने के बावजूद प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है, महिलाएं परेशान हैं और सरकार नए-नए कर लगाकर जनता पर बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी किराया बढ़ाया गया, बिजली दरें बढ़ीं, नए मीटरों से भारी बिल आ रहे हैं, सीमेंट और राशन के दाम बढ़े, डीजल पर वैट बढ़ने से महंगाई बढ़ी और लगभग हर चीज पर सेस व टैक्स लगाया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास रोककर जनता को कष्ट देने का काम किया है और हिमाचल की जागरूक जनता सब देख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस सरकार को उसके कार्यों का जवाब अवश्य देगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!