April 15, 2026 3:23 am

सड़कों की बदहाली और बेसहारा गौवंश से बढ़ीं दुर्घटनाएं, कांग्रेस सरकार जिम्मेदार : डॉ. राजीव बिन्दल

बद्दी, फरवरी।बद्दी के मलकुमाजरा स्थित हरे कृष्णा गौशाला में आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश गौवंश सेवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय परिचय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।डॉ. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले साढ़े तीन वर्षों से कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में सड़कों की दुर्दशा और सड़कों पर बढ़ते बेसहारा गौवंश के कारण दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इन दुर्घटनाओं में जहां मानव जीवन की हानि हुई है, वहीं बेसहारा पशुओं की भी बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौवंश संरक्षण, गौपालन और बेसहारा पशुओं की समुचित व्यवस्था की नितांत आवश्यकता है। आज हजारों बेसहारा पशु सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं, जो गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।डॉ. बिन्दल ने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान बेसहारा गौवंश को गौ अभयारण्यों और गौशालाओं में स्थान देकर किसानों और वाहन चालकों को राहत प्रदान की गई थी। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं किए, जिससे गौवंश की दुर्दशा और सड़कों पर दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ी हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन पद्धति में गौ का अत्यंत विशिष्ट स्थान है। हजारों वर्षों तक भारत की अर्थव्यवस्था गौवंश के इर्द-गिर्द विकसित हुई और ग्रामीण आधारित विकास मॉडल ने देश को समृद्ध बनाया। पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से भी यह मॉडल सफल रहा है।डॉ. बिन्दल ने आरोप लगाया कि सरकारी स्तर पर समुचित व्यवस्था के अभाव में गौवंश तस्करी की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बेसहारा गौवंश की व्यवस्था, गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण तथा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।कार्यशाला में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौसंरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!