शिमला,अगस्त।डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा मशोबराखड के धारकंडा गांव मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 80 पौधे देवदार व बान के रोपित किए गए इस कार्यक्रम के आयोजन में डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति से श्रीमान अजय सूद जी अध्यक्ष तथा सचिव व सह सचिव के अलावा स्थानीय पंचायत के पूर्व में रहे प्रधान श्रीमान खुशी राम जी वार्ड सदस्य तथा अन्य श्रीमान सुरेंद्र जी , योगेश बक्शी जी के साथ स्थानीय गांव के लगभग 37 लोगों ने भाग लिया लोगों ने पर्यावरण के सवर्धन में समिति द्वारा किए गए इस कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम करने का आग्रह किया











