September 7, 2026 11:12 pm

भाजपा ने परिवहन, देव समाज और बुनकर प्रकोष्ठ में की नई नियुक्तियां, प्रदेश सह संयोजक एवं जिला संयोजकों की घोषणा।

शिमला,सितंबर।भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में परिवहन प्रकोष्ठ, देव समाज प्रकोष्ठ और बुनकर प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजकों एवं जिला संयोजकों की नियुक्तियां की हैं। संबंधित प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत इन नियुक्तियों की घोषणा की है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार राणा ने प्रदेश सह संयोजक के रूप में रमेश कमल, संजय ठाकुर और महेंद्र मनकोटिया की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संगठन का संवाद और अधिक मजबूत करने तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को प्रभावी ढंग से पार्टी के समक्ष रखने में नई टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रेम प्रसाद पंडित ने प्रदेश सह संयोजक के रूप में मीना शर्मा, प्रकाश बंसल और मकर ध्वज को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही जिला स्तर पर चंबा में सुधीर शर्मा, देहरा में विपु शर्मा, हमीरपुर में रजनीश शर्मा, कांगड़ा में संजीव गोस्वामी, कुल्लू में मोती राम शर्मा, किन्नौर में रणजीत नेगी, लाहौल-स्पीति में सतीश लाल शर्मा, महासू में विकास पालसरा, मंडी में कृष्ण वैद्य, नूरपुर में राम कुमार शर्मा, पालमपुर में परवेश शर्मा, शिमला में अशोक शर्मा, सोलन में लाज किशोर शर्मा, सुंदरनगर में चुड़ामणि शर्मा, सिरमौर में रणजीत जुब्बड और ऊना में मनोहर लाल को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। देव समाज प्रकोष्ठ की नई टीम प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति, परंपराओं और देव समाज से जुड़े विषयों को संगठनात्मक स्तर पर और मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।इसी प्रकार भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिवचरण चौहान ने प्रदेश सह संयोजक के रूप में अनिल कल्हान, दाबा ठाकुर, जीवानन्द ठाकुर और सुखराम को जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही मंडी जिला में लाल दास और किन्नौर जिला में विद्यासागर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। बुनकर प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेश के बुनकरों, हस्तशिल्पियों और इस क्षेत्र से जुड़े वर्गों के साथ संगठन का संपर्क और अधिक व्यापक किया जाएगा।परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार राणा, देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रेम प्रसाद पंडित और बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिवचरण चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के साथ अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े वर्गों को पार्टी के साथ जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!