September 7, 2026 11:04 pm

खबरों पर सुधीर शर्मा सख्त, कुछ अखबारों-पोर्टलों को भेजे कानूनी नोटिस—यह मेरी छवि खराब करने की कोशिlश भ्रामक खबरों को लेकर कानूनी नोटिस, बोले- मानहानि का केस कर लड़ूंगा प्रतिष्ठा की लड़ाई।

धर्मशाला,सितंबर।धर्मशाला में तथाकथित जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में बिना किसी शिकायत और ठोस सबूतों के विजिलेंस द्वारा अरेस्ट व्यक्ति को धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा का करीबी/कुक/ड्राइवर, बताकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इसपर धर्मशाला से विधायक व भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जांच के बीच झूठी खबरों पर विधायक सुधीर शर्मा ने कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पोर्टलों पर प्रकाशित खबरों को भ्रामक बताते हुए कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इन खबरों के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है और इसे वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक खुन्नस के चलते उन्हें जानबूझकर निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी उनके घर और बैंक खातों की पड़ताल की जा चुकी है। चुनाव के दौरान उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति और वित्तीय विवरण सार्वजनिक किए हैं। उनका कहना है कि पांच दशक से उनका परिवार राजनीति में सक्रिय है और आज तक उन पर इस तरह के आरोप नहीं लगे। दूसरी ओर प्रदेश भर से भाजपा नेताओं ने सुधीर शर्मा के खिलाफ झूठे प्रचार की निंदा की है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर विधायक को रंजिश के चलते निशाना बनाया गया, तो बड़ा जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।विधायक ने कहा कि भ्रामक खबरों से उनकी मानहानि हुई है। इसी को लेकर उन्होंने संबंधित अखबारों और पोर्टलों को कानूनी नोटिस भेजे हैं। जिस मोबाइल नंबर से भ्रामक प्रेस नोट भेजा गया 7807232361 उस की भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है। सुधीर शर्मा ने कहा कि वह ऐसे प्रचार को चुपचाप सहन नहीं करेंगे और जिन लोगों ने उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है, उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।सुधीर शर्मा ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ेंगे और तथ्यों को प्रदेश की जनता के सामने लाएंगे।वहीं उक्त मामले में विजिलेंस अभी तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई है जो की अपने आप में हास्यास्पद बात है।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!