September 8, 2026 2:04 am

एडवास्ड स्टडी) में आज संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने छोटे बच्चों को किया समानित।

शिमला,अगस्त। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवास्ड स्टडी) में आज संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने छोटे बच्चों को देशभक्ति की सुंदर प्रस्तुतियों के लिए उपहार प्रदान किए। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में उच्च मूल्य, लक्ष्य और आदर्श स्थापित करने की अपील की। इस अवसर पर श्री पुरूषोत्तम तिवारी प्रधान महालेखाकार, शिमला, हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में प्रधान महालेखाकार ने कहा कि माता-पिता ही बच्चों के सच्चे मित्र और गुरू होते हैं और हमें जीवन में उनके मार्गदर्शन पर चलना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। और उन्हें अपनी प्रस्तुतियाँ करने के लिए अपने कार्यालय में भी आमंत्रित किया। इस समारोह में कुमारी ओजस्वी राणा, अर्शनूर कौर, भाविषा चन्देल, महक और मास्टर प्रीषित ने पुरस्कार प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि संस्थान में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वंतत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और बच्चों ने भी इस अवसर पर देशभक्ति से जुड़ी अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इन वच्चों को सम्मानित करने के लिए संस्थान में इस पुरस्कार का आयोजन किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!