April 16, 2026 8:35 am

ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र के रेट तय,इतने रुपए होगे खर्च।

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में सरकार ने विभिन्न सर्टिफिकेट बनवाने के लिए के शुल्क तय कर दिए हैं। इसके तहत पुलिस वेरिफिकेशन और चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा 150 रुपए अधिक चुकाने पड़ सकते हैं। यह निर्णय सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद प्रभावी हो गया है। 150 रुपए तो पुलिस वेरिफिकेशन फीस कर दी गई है। इसके अलावा लोकमित्र केंद्र खर्च, कलर पेपर प्रिंटिंग का खर्च व सरकारी फीस मिलाकर लगभग 200 रुपए करेक्टर सर्टिफिकेट बनाने के लग सकते हैं। पहले जहां पुलिस वेरिफिकेशन और चरित्र प्रमाणपत्र केवल 50 रुपए पुलिस फीस में बनाए जाते थे, वहीं अब इनके लिए 150 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।इसके बाद अन्य शुल्क मिलाकर अब यह प्रमाण पत्र बनवाना थोड़ी जेब ढील हो सकती है। इसका सीधा मतलब है कि अब लोगों को ऑनलाइन सरकारी काम करवाने के लिए पहले से तीन गुना अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी। यह वृद्धि विशेष रूप से उन युवाओं के लिए चिंता का विषय है, जिन्हें सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते समय या अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है। वहीं कुछ लोग यह भी मानते हैं कि प्रदेश में इन सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह शुल्क वृद्धि आवश्यक हो सकती है। ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कदम है।सरकार का यह निर्णय निश्चित रूप से डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है, लेकिन शुल्क वृद्धि के साथ इसका सामाजिक और आर्थिक प्रभाव भी महत्वपूर्ण होगा। यह देखना बाकी है कि इस शुल्क वृद्धि पर जनता की प्रतिक्रिया भविष्य में सरकार के फैसलों को किस तरह प्रभावित करती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!