April 16, 2026 4:43 pm

HAS और UGC-NET परीक्षा की तिथि पर पुनर्विचार करे : चेतन बरागटा*

शिमला।हिमाचल प्रदेश सरकार छात्रों के भविष्य से न खेले ।हिमाचल प्रदेश में 29 जून 2025  को प्रस्तावित HAS प्रारंभिक परीक्षा और UGC-NET परीक्षा की एक ही दिन में निर्धारित तिथि ने हजारों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है।यह स्थिति प्रदेश के छात्रों में गहरी निराशा, मानसिक तनाव और असमंजस का माहौल पैदा कर रही है।सरकार और HPPSC से यह पूछना आवश्यक है कि:क्या उन्हें यह ज्ञात नहीं था कि बड़ी संख्या में छात्र दोनों परीक्षाओं के लिए पात्र हैं?क्या प्रशासनिक सुविधाओं के नाम पर छात्रों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है?क्या यह निर्णय छात्रों के हितों को दरकिनार करके लिया गया? हम मांग करते हैं कि:

1. प्रदेश सरकार और HPPSC इस तिथि टकराव का संज्ञान लें।

2. HAS या UGC-NET, इनमें से किसी एक परीक्षा की तिथि को पुनः निर्धारित किया जाए।

3. छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और करियर को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील और व्यावहारिक निर्णय लिया जाए।आज का युवा ही कल का नेतृत्व करेगा। उसे दिशा देना सरकार का कर्तव्य है, न कि भ्रमित करना।हम प्रदेश सरकार से आग्रह करते हैं कि इस निर्णय की तुरंत समीक्षा करे और हजारों होनहार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ न करे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!