April 15, 2026 5:00 am

Holashtak 2025: आज से शुरू हुआ होलाष्टक, पूरे 8 दिनों तक इन कामों को करने से बचें, जानें क्या करें और क्या नहीं?

होलाष्टक 2025
Image Source : INDIA TV
होलाष्टक 2025

Holashtak 2025: आज यानी 7 मार्च से होलाष्टक शुरू हो चुके हैं। बता दें कि हर साल होली से ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक आरंभ होते हैं। ये होलाष्टक आज से शुरू होकर होलिका दहन तक रहेंगे। इन आठ दिनों के दौरान किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है। होलाष्टक के आठ दिन ग्रहों की स्थिति के कारण अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान कुछ ग्रहों की स्थिति नकारात्मक प्रभाव डालती है, इसलिए इस समय कोई भी नया कार्य शुरू करने से बचा जाता है। तो आइए जानते हैं कि होलाष्टक के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

होलिका दहन 2025 कब है?

इस साल होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। इस दिन भद्रा काल भी लग रहा है, जिस वजह से होलिका दहन देर रात किया जाएगा। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से मध्यारात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। 

होली 2025 कब है?

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर होगा। 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। 

होलाष्टक के दौरान क्या नहीं करें?

  • होलाष्टक में विवाह, गृह प्रवेश आदि सोलह संस्कारों को करने की मनाही है। 
  • होलाष्टक के दौरान किसी भी तरह के विवाद, झगड़े और नकारात्मक सोच से बचना चाहिए। 
  • होलाष्टक में नया व्यवसाय शुरू करना आदि नहीं करना चाहिए। 
  • इस दौरान अशुद्ध या तामसिक भोजन से बचना चाहिए। मांसाहारी भोजन, शराब या अशुद्ध पदार्थों का सेवन न करें। 

होलाष्टक में क्या करना चाहिए?

  • होलाष्टक के दौरान रामायण या भगवद गीता का पाठ करना शुभ माना जाता है। 
  • होलाष्टक में ध्यान, साधना और धार्मिक प्रार्थना नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करती है। 
  • होलाष्टक के दौरान  भगवान विष्णु, शिव जी, प्रभु राम और बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए।
  • होलाष्टक में ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Holi 2025: होली पर 100 साल बाद सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Holi 2025: होली के दिन अवश्य करें इस स्तोत्र का पाठ, भगवान कृष्ण प्रसन्न होकर दूर करेंगे सब दुख

Hindu New Year: हिंदू नव वर्ष में इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन-धान्य से भरेगा भंडार

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!