April 17, 2026 3:05 am

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चार मई को।

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आने का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो गया है। चार से आठ मई तक राष्ट्रपति शिमला से सटे मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास दि रिट्रीट में रुकेंगी। राष्ट्रपति चार मई को दिल्ली से शिमला पहुंचेंगी। वह पांच मई को कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी। इसके बाद छह को राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। सात को सुबह संकटमोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना में शामिल होंगी। दोपहर बाद मालरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी।जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान हवाई अड्डा से दि रिट्रीट तक, संकटमोचन मंदिर और तारा देवी मंदिर के लिए जाने वाले मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मार्गों पर बिजली के तारों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। डीसी शिमला की ओर से नगर निगम, साडा और वन विभाग को दि रिट्रीट और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। अग्निशमन विभाग को भी फायर ऑडिट करने और स्वास्थ्य विभाग को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि दि रिट्रीट सैंकड़ों साल पुरानी इमारत है। इसका निर्माण 1850 में कोटी के राजा ने करवाया था। वर्ष 1860 में एमसी कमिश्नर लॉर्ड विलियम ने इसे कोटी के राजा से लीज पर लिया था।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!