March 8, 2026 10:13 am

बाबा बालक नाथ मंदिर जाखू में भंडारा 25 को।

शिमला। सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर सभा जाखू की तरफ से 53वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन 25 मई को किया जा रहा है। मंदिर समिति के प्रधान राकेश पुरी, महासचिव एन.के. शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा एवं उपाध्यक्ष प्रीतम चंद शर्मा ने यहां जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर रिट्ज, ओल्ड बस स्टैंड गुरुद्वारा एवं संजौली से एच.आर.टी.सी. टैक्सी सेवा सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वार्षिकोत्सव के दौरान सबसे पहले ध्वजा रोहण कार्यक्रम होगा, जिसके बाद यज्ञ आहुति के बाद सुबह 10 बजे भंडारा शुरू हो जाएगा। इस दौरान राम बाजार जे.बी.डी. युवा मंडल की तरफ से आइसक्रीम, फ्रूटक्रीम, टिक्की, शरबत, लस्सी, बेलपुरी, चिप्स, कुरकुरे, कोल्डड्रींक, गोलगप्पे व जलेबी भी श्रद्धालुओं को परोसी जाएगी। मंदिर समिति की तरफ से प्रति वर्ष वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान इस तरह के भंडारे का आयोजन किया जाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!