April 14, 2026 1:54 pm

प्रदेश सचिवालय में प्रवेश पाना हुआ कठिन।

शिमला।हिमाचल प्रदेश  राज्य सचिवालय में प्रवेश को लेकर नियम सख्त हो गए है। सचिवालय प्रशासन ने नए नियम जारी किए हैं जिसके तहत अब यहां प्रवेश आसान नहीं होगा। पिछले दिनों एक सुरक्षा कर्मी के साथ यहां हाथापाई हुई थी, जिसके बाद अब प्रवेश पर सख्ती कर दी गई है। नए नियमों के तहत हिमाचल प्रदेश सचिवालय में आगंतुकों को प्रवेश सुलभ हो व सचिवालय का कार्य भी बाधित न हो, आगंतुकों को प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक प्रवेश पत्र संबंधित विभाग से लिखित अधियाचना या ई मेल, अनुभाग अधिकारी, स्वागत कक्ष को भेजने के उपरांत ही उपलब्ध होगा। मौखिक आग्रह पर प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। आगंतुक को संबंधित विभाग से अपने नाम की स्लिप मगंवाने के लिए स्वागत कक्ष में दो टेलिीफोन लगा रखे हैं। यहां से आगंतुक 9-नंबर डॉयल करके संबंधित विभाग से अपने नाम की स्लिप व ई-मेल मंगवा सकते हैं।इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सभी लोगों से सचिवालय के संवाद भवन में मिलते हैं। इस संबंध में प्रवेश पत्र प्रात: 10:30 से दोपहर 01:00 बजे तक बनेंगे। यदि किन्ही अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री शिमला में न हों अथवा प्रशासनिक एवं अन्य कारणों से लोगों से न मिल पाएं, तो उनके प्रतिनिधि आगंतुकों से मिलेंगे। वहीं, मंत्रियों-अधिकारियों के साथ कार्यरत निजी सचिव तथा अन्य अधिकारी व अनुभाग अधिकारी दोपहर के 01:00 बजे से पहले केवल निर्धारित बैठक और अति आवश्यक सरकारी काम के लिए ही आगंतुकों के प्रवेश हेतु लिखित अधियाचना अपने हस्ताक्षर, नाम तथा मोहर सहित मिजवाना सुनिश्चित करें, तभी प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। सचिवालय में प्रवेश के लिए आगंतुक को प्रवेश पत्र दोपहर 02:00 से सायं 05:00 बजे तक जारी किए जाएंगे।सुरक्षा कारणों को देखते हुए आगंतुक को प्रवेश पत्र बनवाने के लिए अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) दिखाना होगा। प्रवेश पत्र की अवधि दो घ्ंटे तक ही रहेगी। आगंतुक के प्रवेश पत्र को संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी व कर्मचारी द्वारा हस्ताक्षरित करने के उपरांत अपने कार्यालय में ऑफिस रिकॉर्ड हेतु रखना सुनिश्चित करना होगा, ताकि आगंतुक सचिवालय के अन्य विभागों में न जाए। प्रवेश पत्र जारी होने पर आगन्तुक को सचिवालय गेट पर सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा कम्प्यूटर पर उपलब्ध जानकारी पहचान का सत्यापन करने के बाद ही सचिवालय में प्रवेश करने दिया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा कर्मियों को सख्त आदेश हैं कि पहचान पत्र अथवा प्रवेश पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति न दें।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!