March 14, 2026 9:42 pm

शिमला में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,आंदोलनकारीयों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की।

शिमला,फ़रवरी।दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा खुलेआम झूठ और बेईमानी प्रकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले युवा साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में आज शिमला में प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की अगवाई में आयोजित इस उग्र प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल युवा कांग्रेस प्रभारी श्री शेष नारायण ओझा विशेष रूप से मौजूद रहे।प्रदर्शनकारियों ने राजीव भवन से पुराने बस स्टैंड तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और के नारे लगाए। इस उग्र प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हल्की धक्का-मक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की सरकार पर लोकतंत्र विरोधी और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि गलगोटिया प्राइवेट यूनिवर्सिटी के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा की गई अंतरराष्ट्रीय बेईमानी के लिए मोदी और पूरी केंद्र सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों को दबाने का प्रयास कर रही है, जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐप्सटीन फ़ाइल्स में प्रधानमंत्री मोदी का नाम आना और अंतर्राष्ट्रीय एआई समिट में गलगोटिया जैसी यूनिवर्सिटी के झूठ को समर्थन देने के लिए भविष्य में नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय बेशर्म और बेईमान के रूप में याद रखा जायेगा।भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव शेष नारायण ओझा ने कहा कि चीन के रोबोटिक कुत्ते को अपना खुद का प्रोडक्ट बताकर अंतरराष्ट्रीय एआई समिट एक्स्पो में प्रदर्शित करना सबसे बड़ा देशद्रोह है, जिसके लिए पीएम मोदी जिम्मेदार हैं और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस हरकत से देश की अंतर्राष्ट्रीय बेइज्जती हुई है जीके कारण आज देश की अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और सम्मान को खतरा पैदा हो गया है।युवा कांग्रेस ने भाजपा को 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन की याद दिलाई, जब भाजपा ने देशभर में आंदोलन किए थे और देश की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाए थे। यूथ कांग्रेस ने कहा कि तब भाजपा ने विरोध प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताया था, लेकिन अब जब युवा कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, तो भाजपा इसे देशद्रोह बता रही है। इससे भाजपा की दोहरे चरित्र और बेईमानी का साफ पता चलता है।हिमाचल युवा कांग्रेस ने मांग की है कि दिल्ली में गिरफ्तार युवा कांग्रेस के साथियों को तुरंत रिहा किया जाए और उनके खिलाफ दर्ज किए गए सभी मामले वापस लिए जाएं। साथ ही, केंद्र सरकार से मांग की गई है कि वह अपनी बेईमानी को स्वीकार करते हुए देश की जनता से हज़ार बार इसके लिए माफी मांगे। इस प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा, प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर के साथ राज्य महासचिव आर्यन चौहान, योगेश ठाकुर योगी, अतुल ठाकुर, प्रकाश कन्याल, मनोज, अरुण ठाकुर, नरेंद्र, हार्दिक भंडारी, रोहित कश्यप सहित शिमला जिला से संबंधित युवा कांग्रेस व एन.एस.यूआई. के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!