September 6, 2026 11:53 pm

₹50 लाख से अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपी मशीन, गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए ₹25 लाख की सहायता : हर्ष महाजन

शिमला,अगस्त। भाजपा राज्यसभा सांसद एवं ऊर्जा संबंधी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य हर्ष महाजन ने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए एनएचपीसी चमेरा-II पावर स्टेशन द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत ₹75 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल से विशेष रूप से गरीब, जरूरतमंद तथा ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।हर्ष महाजन ने बताया कि स्वीकृत ₹75 लाख में से ₹50 लाख की लागत से अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपी मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध होने से जिले में विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी तथा मरीजों को आधुनिक तकनीक आधारित उपचार की सुविधा मिल सकेगी।उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त ₹25 लाख की राशि गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन और शल्य चिकित्सा सहायता के लिए खर्च की जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और धन के अभाव में उपचार से वंचित रहने वाले लोगों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी।महाजन ने कहा कि चंबा देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है और यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जिले के अनेक ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा CSR के माध्यम से स्थानीय विकास में भागीदारी से आकांक्षी जिलों के विकास को गति मिल रही है। एनएचपीसी द्वारा चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹75 लाख उपलब्ध करवाना जनहित की दिशा में सराहनीय कदम है।हर्ष महाजन ने एनएचपीसी प्रबंधन और चमेरा-II पावर स्टेशन के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी चंबा की स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने के लिए इस प्रकार के प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!